राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला में चल रही सेना भर्ती रैली में उम्मीदवारों से रिश्वत लेकर भर्ती करवाने के आरोप लग रहे हैं। इन्हीं आरोपों के आधार परब पुलिस ने एक शनिवार शाम को एक शख़्स को भी हिरासत में लिया हैं। धर्मशाला पुलिस ने साईं हॉस्टल के बाहर से एक संदिग्ध शख़्स को लिया हिरासत में लिया हैं।
यह व्यक्ति SAI के सिंथेटिक ग्राउंड में चल रही आर्मी की भर्ती रैली के इर्द गिर्द घूमता हुआ पाया गया था।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के मुताबिक शक की बिनाह पर शख़्स को हिरासत में लिया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक यह शख़्स रिश्वत लेकर आर्मी की भर्ती करवाने का झांसा दे रहा था। जब
पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली तो,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुंरत प्रभाव से की कार्रवाई की ओर आरोपी शख़्स को मौके से उठाकर पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया। धर्मशाला पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई हैं।
