सिरमौर : देवेंद्र कुमार (TSN)-सिरमौर जिला में शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत लोजा मानल में विकासकार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत के बाद कोई कार्रवाई ना होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है एक बार फिर शिकायत लेकर डीसी सिरमौर से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए है।
गांव के लोगो का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला मुख्यालय नाहन डीसी सिरमौर से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रधान ने मनमानी करते हुए मनरेगा में भारी अनियमितताएं बरती गई है उन्होंने कहा कि मनरेगा मस्टर रोल में फर्जी हाजिरीयां भरी गई है और ऐसे लोगों के नाम पर पैसा निकाला गया है जिन्होंने मनरेगा के तहत पंचायत में कोई काम नहीं किया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कई ऐसे विकास कार्य हैं और जो अभी पंचायत में शुरू भी नहीं हुए है और उसका पैसा निकाला जा चुका है।
ग्रामीणों ने इस बात पर हैरानी जताई कि बार बार शिकायत के बावजूद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।जबकि शिकायत में अनियमितताओं के पुख्ता सबूत शिकायत में दिए गए है उन्होंने यह भी कहा कि मात्र औपचारिकता के लिए एक बार कुछ ऐसे अधिकारीयों को जांच के लिए भेजा गया था जिनकी ड्यूटी पहले से ही इसी पंचायत में है और खुद इस जांच के दायरे में आ सकते हैं ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
