मंजूर पठान, चंबा: पर्यटन नगरी डलहौजी में अनिल भारद्वाज ने बतौर एसडीएम अपना कार्यभार बुधवार को संभाल लिया हैं। अपना कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी हैं उसे बखूबी निभाने का प्रयास किया जाएगा। अपना कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा की डलहौजी को लेकर उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहले डलहौजी में सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में हर व्यक्ति तक जानकारी पहुंचना हैं ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिल सके।
इसके साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान पर्यटन पर रहेगा। उन्होंने कहा की डलहौजी एक खूबसरत पर्यटन नगरी है यहां कैसे पर्यटकों को और आकर्षित किया जा सके इस पर प्रशासन कार्य करेगा। आने वाले समय में डलहौजी बेहतरीन पर्यटन स्थलों में एक होगा। डलहौज़ी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो इस दिशा में काम किया जाएगा।
