शिमला,संजु चौधरी(TSN)-विंटर कार्निवाल के अंतिम दिन आज ग्रीन ओर क्लिन शिमला का संदेश देने के लिए हेरिटेज साइक्लिंग राइड का आयोजन किया गया।विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। विनय कुमार ने कहा कि शिमला को क्लीन और ग्रीन बनाने के लिए ये एक अच्छी पहल है सभी आयु वर्ग के लोगों ने इस साइकिल रेस में हिस्सा लिया है।साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।
मेयर बोले शिमला में साइक्लिंग के छह रूट अप्रूव,जल्द शुरू होगा काम
वही इस दौरान नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि विंटर कार्निवल चल रहा है.ऐसे में लोगों को सांप और स्वच्छ शिमला बनाने और स्वास्थ्य के प्रति सचिव रहने के लिए हेरिटेज राइट का आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि शिमला में साइक्लिंग के छह रूटस को मंजूरी मिल गई हैं।जिसमें जाखू,तारादेवी,कुफरी ग्लेन और अन्य रूट शामिल हैं।ये साइक्लिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर हैं।मेयर ने बताया कि जल्द इसकी रूपरेखा तैयार कर काम किया जाएगा।
