By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP ने धनबल से हिमाचल पर थोपा चुनाव.. अब हरियाणा में अस्थिर हुई अपनी ही सरकार -रोहित ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP ने धनबल से हिमाचल पर थोपा चुनाव.. अब हरियाणा में अस्थिर हुई अपनी ही सरकार -रोहित ठाकुर
himachalpolitical

BJP ने धनबल से हिमाचल पर थोपा चुनाव.. अब हरियाणा में अस्थिर हुई अपनी ही सरकार -रोहित ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/09 at 3:31 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-देश में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है.इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है.इसी बीच राजनीतिक दल चुनावी रण की तैयारी में जुटे हुए हैं.हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक ली.रोहित ठाकुर ने इस दौरान हरियाणा के राजनीतिक प्रकरण का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा पर निशाना साधा.साथ ही शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप को भी निशाने पर लिया.इसके अलावा रोहित ठाकुर ने हिमाचल की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा भी कर डाला.

लोग इंडिया एलाइंस और प्रोगेसिव एलाइंस को दे रही समर्थन

हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.रोहित ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल की चारों लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी.उन्होंने कहा कि शुरूआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में आ रहे हैं.इस दौरान रोहित ठाकुर ने शिमला के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप पर निशाना साधा. रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला के सांसद ने कई पंचायतों में एमपी फंड का एक भी रुपया खर्च नहीं किया.उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद ने शिमला की बात संसद में नहीं रखी.इस दौरान शिक्षा मंत्री ने हरियाणा के हालिया राजनीतिक प्रकरण के बहाने हिमाचल भाजपा पर तंज कसा. रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल पर धनबल से चुनाव थोपने का प्रयास किया.आज उनकी सरकार हरियाणा में अस्थिर हो गई. रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है. महंगाई 45 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. रोहित ठाकुर ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है.लोग इंडिया एलाइंस और प्रोगेसिव एलाइंस को समर्थन दे रहे हैं. बीते तीन चरणों में भाजपा को नुकसान हुआ है और भाजपा इसकी भरपाई अब नहीं कर पाएगी.

TAGGED: Shimla Education minister Rohit thakur
Chandrika May 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना ने की प्रेसवार्ता…BJP पर बोला जुबानी ह*मला
Next Article केलांग में आयोजित जनसभा में बोले जयराम.. लोकसभा चुनाव में फिर लगेगी जीत की हैट्रिक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?