By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, कांग्रेस को लेकर कही ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, कांग्रेस को लेकर कही ये बात
himachalpolitical

तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

Chandrika
Chandrika 7 Min Read
Updated 2024/01/06 at 10:23 AM
Share

संजु चौधरी,शिमला(TSN):शिमला, मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सोलन और शिमला में उनका अभिनंदन किया गया।शिमला में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में किया गया। इस अवसर पर जे.पी नड्डा ने कहा की हिमाचल में उत्साह से प्रसन्नता का वातावरण कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया उसके लिए सबका धन्यवाद भी किया।

भाजपा का हर एक कार्यकर्ता भी भगवान राम की तरह मर्यादित रूप से करेगा जनता की सेवा

नड्डा ने कहा की नया साल राममय होगा। उन्होंने कहा की राम ने सभी मर्यादाओं का पालन किया हैं,इसी प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा। इसी से देश शक्तिशाली होगा। नड्डा ने आवाह्न किया की 22 जनवरी से हम सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे । राम ज्योति को नाम पर दिवाली मनाते हुए हर घर में 5 ज्योति जलाने का कार्य करेगे।

राम मंदिर निर्माण में हिमाचल की भूमिका अहम

उन्होंने कहा की राम मंदिर निर्माण में भी हिमाचल का भी बड़ा योगदान है, 11 जून 1989 को पालमपुर की पावन धरती से राम मंदिर का प्रस्ताव पारित हुआ था , आज प्रस्ताव साकार होता दिखाई दे रहा है। अटल, आडवाणी पालमपुर आए थे और इस प्रस्ताव को पारित करने का कार्य किया था यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

तीन राज्यों में जीत के साथ भाजपा ने किया तख्ता पलट

जे.पी नड्डा ने कहा की कांग्रेस ने नेता कहते थे को 3 राज्य में वह जीत हासिल करेंगे, हमने तख्ता पलटा और आज बड़े बहुमत के साथ हमने तीनों राज्यों में सशक्त और प्रबल सरकार बनाई है। पीएम मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति बदली हैं। आज प्रधानमंत्री ने अपने कामों से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है अब देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है।

कांग्रेस की गारंटी काठ की हांडी, मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी

जे.पी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की
कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी कर दिखाते हैं। तीन राज्यों की बड़ी जीत के बाद देश की जनता ने दिखा दिया है कि अगर उनको किसी पर भरोसा है तो मोदी की गारंटी पर है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में भी हम चारों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाऐंगे और केंद्र में भी एक बार फिर हैट्रिक लगाते हुए देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएंगे। यह हैट्रिक से हैट्रिक तक का सफर रहेगा। उन्होंने कहा की
भाजपा का तेलंगाना में 7% से 14% मत बढ़ा हैं और मिजोरम में दो गुना मत बढ़ा हैं..यह सब दिखता है कि पूरे देश भर में भाजपा मजबूत तरीके से आगे बढ़ रही है।

मोदी ने बदली देश की दिशा

जे.पी नड्डा ने कहा की आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख सालाना मिल रहा है। हमारे समय में हमें इलाज के लिए पैसे दिलाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती थी, अब सुविधा घर द्वार मिल रही है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हिम केयर योजना चला कर जो आयुष्मान भारत के अंतर्गत नहीं आते थे उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की हैं।

चीन भी कर रहा भारत की तारीफ़

जे.पी नड्डा ने कहा की आईएमएफ की रिपोर्ट साफ खेती है को 13.5 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आ गए है और अति गरीबी भारत में 1% से भी कम आ गई हैं। आज तो चीन का एक अखबार कहता है कि भारत तेज गति से आगे बड़ रहा है, भरता नई दिशा खड़ी करता है और भारत में विकास आगे बड़ रहा हैं। यह ऐतिहासिक है पहली बार चीन ने भारत की इतनी बड़ी तारीफ की है। भारत आज 11 से पांचवी बड़ी अर्थवस्त्ता बन गया है,मोदी की गारंटी है को वर्ष 2027 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज भारत दुनिया का मेडिकल हब गया है, भारत पूरे विश्व को दवाइयां भेज रहा है।

नारी शक्ति विधेयक विधान सभा और लोकसभा में बढ़ाएगा नारी शक्ति

जे.पी नड्डा ने कहा नारी शक्ति वंदन विधयेक विधान सभा और लोक सभा में नारी को शक्ति को बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति को शक्तियां प्रदान की गई है तीन तलाक भी खत्म किया गया। आज गांव ,गरीब, वंचित, शोषित, युवा, किसान, महिला सभी वर्गो को बड़ा बल मिला यह। यह केवल इसलिए क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

आपदा के समय केंद्र ने समझा हिमाचल का दुःख

जे.पी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की सब संभव सहायता की है। अभी तक केंद्र ने 1782 करोड आपदा के भेजा है। पर कांग्रेस ने नेता कहते है कुछ नहीं दिया। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की “कुछ नहीं आया, डालना जेबा में तो आना क्या”। कांग्रेस के नेताओं को बोलने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा की आपदा में कांग्रेस के नेता आए या आई, कोई भाई बहन आए हिमाचल की सुध ली। जनता ने जोर से कहा की नहीं। नड्डा से कहा की कांग्रेस के नेता घड्याली आंसू बहते है और कुछ नहीं। अब कांग्रेस की गारंटीयों की बात कर लेते है। मैं पूछना चाहूंगा कि जनता को इन गारंटीयों से कुछ मिला? महिलाओं को 1500 मिले?, गोबर खरीदी ?, दूध, बिजली, कुछ मिला ? उत्तर साफ है नहीं मिला।

TAGGED: BJP, BJP's victory, himachal, jp nadda, National President, Shimla, three states
Chandrika January 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान के जरिये ढाई साल में 60 हजार महिलाओं को किया जागरूक
Next Article निजी बस ऑपरेटर संघ बोले…प्रदेश में बाहरी लोगों को आल इंडिया टूरिस्ट जारी करने की परक्रिया की जाए बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?