शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल की कांग्रेस सरकार एक तरफ जहां बिलासपुर में 2 साल का जश्न मना रही है.वहीं भाजपा बुधवार को शिमला में राजभवन पहुची।जहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित अन्य विधायको नेताओ ने राज्यपाल शिव प्रताव शुक्ल को कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल को लेकर 116 पन्नो का दस्तावेज सौंपा,जिसमे भृष्टाचार के गभीर आरोप लगाए गए।दस्तावेज में मुख्यमंत्री कार्यालय श.राब घोटाला,भू घोटाला,पीडब्ल्यूडी विभाग में घोटाला,मुख्यमंत्री कार्यालय पर भृष्टाचार के आरोप लगाए गए है।राज्यपाल से इसकी जांच की मांग उठाई है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर लगाए ये आरोप
भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का 2 वर्ष का यह कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा क्योंकि इस दौरान भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस सुक्खु सरकार ने ‘मित्रों’को अनैतिक रूप से लाभ पहुँचाकर,फ़िजूल खर्ची को बढ़ावा देकर और आर्थिक कुप्रबंधन कर जहाँ प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन के कगार पर खड़ा कर दिया.भाजपा द्वारा लगाए आरोप में कहा गया कि क़ानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए खनन,ड्रग,शराब, कबाड़, वन व भू माफिया को सरंक्षण दे प्रदेश में माफिया राज स्थापित कर दिया।यही नहीं कांग्रेस की इस सरकार ने जहाँ जन विरोधी निर्णय लेकर प्रदेश की जनता को त्रस्त करने का काम किया,वहीं कई अजीबोगरीब फैसले लेकर प्रदेश को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मज़ाक का विषय बना दिया। हिमाचल प्रदेश भारतीय जानता पार्टी वर्तमान प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल पूरा होने पर इस सरकार के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा प्रस्तुत कर रही है।
