By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले…कांग्रेस विधायक लगाते हैं आरोप, लेकिन खुद की सरकार सवालों के घेरे में.. क्यों नहीं देते जवाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले…कांग्रेस विधायक लगाते हैं आरोप, लेकिन खुद की सरकार सवालों के घेरे में.. क्यों नहीं देते जवाब
himachalpolitical

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले…कांग्रेस विधायक लगाते हैं आरोप, लेकिन खुद की सरकार सवालों के घेरे में.. क्यों नहीं देते जवाब

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/29 at 3:17 PM
Share

हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)- भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हमीरपुर के बसंत रिजार्ट में हुआ। भाजपा गांव चलो अभियान के तहत यह कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें रूडक़ी की राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, भाजपा हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री सिद्धार्थ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विरेंद्र कंवर प्रभारी मिलन मोर्चा और जिलाध्यक्ष देशराज उपस्थित रहे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक इन पर लगातार आरोप लगा रहे हैं लेकिन उसका जवाब कांग्रेस नहीं दे रही। कांग्रेस को उसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चीफ पार्लेमेंटरी सेक्रेटरी गैर कानूनी बनाए उसका जवाब नहीं देते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनाधिकारिक तौर पर लोगों को कैबिनेट रैंक देकर सरकार चला रहे हैं, उसका जवाब नहीं देते। उन्होंने कहा जनता जवाब मांगती है कि क्या काम किया है। हमारा स्कूल क्यों बदं किया, हमार अस्पताल क्यों बंद किया, हमार पटवार सर्किल क्यों बंद किया यह जनता के प्रश्न कांग्रेस सरकार से हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार प्रदेश में 60 महीने रह गई तो यह 60 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले लेंगे और विकास के नाम पर एक भी विद्यालय नहीं, एक भी कालेज नहीं, एक भी अस्पताल नहीं, एक भी सडक़ नहीं बना पाएंगे। सडक़ें बन रहीं तो फोरलेन, नेशनल हाइवे बन रहे हैं और वह सारा पैसा केंद्र सरकार का है। 42 हजार करोड़ की सडक़ें हिमाचल प्रदेश में फोरलेन, नेशनल हाइवे बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना 2700 करोड़ रुपए वह भी केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को दिया है। उन्होंने कहा कि लोकनिर्माण मंत्री फिर दिल्ली गए थे उन्हें गडकरी ने कहा कि और रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि गडकरी हिमाचल के प्रति चिंतित रहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने हुए एक साल दो महीने का समय हो चुका है लेकिन कोई बेहतर कार्य हिमाचल में नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पैसा लेते हैं लेकिन उसका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करते। उन्होंने कहा कि आपदा का समय था तो कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व कहां था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा सबसे पहले और जनता के घावों को मरहम लगाने के लिए हिमाचल आए थे। हर बार अरबों रुपया प्रदेश सरकार को दिलवाया। 1776 करोड़ रुपया ऑन रिकार्ड प्रदेश की सरकार को दिया। 11 हजार मकान दिए जिनको बांट कर वाहवाही कांग्रेस सरकार लूट रहे हैं।

TAGGED: Hamirpur BJP state level meeting
Chandrika January 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश सचिवालय में विधायक प्राथमिकता की बैठक शुरू…पहले सत्र में तीन जिलों के विधायक हुए शामिल
Next Article अब सोलन शहर में अलग अलग सूखा व गीला कूड़ा न देने पर कटेगा प्रतिदिन 500 रुपए जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?