By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एक्स ट्रेंडिंग पर देशभर में दूसरे नंबर पर रहा भाजपा का हैशटैग HimachalAgainstMafiaRaaj
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एक्स ट्रेंडिंग पर देशभर में दूसरे नंबर पर रहा भाजपा का हैशटैग HimachalAgainstMafiaRaaj
himachalpolitical

एक्स ट्रेंडिंग पर देशभर में दूसरे नंबर पर रहा भाजपा का हैशटैग HimachalAgainstMafiaRaaj

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/27 at 8:54 PM
Share

शिमला,27 मार्च (TSN)- प्रदेश भाजपा ने आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिमला में महा-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरूआत सुबह 10 बजे से हो गई थी। प्रदर्शन की थीम कांग्रेस के माफियाराज के खिलाफ विशाल प्रदर्शन था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शन की झलक दिखना शुरू हो गई। देशभर के लोगों ने भाजपा सोशल मीडिया के हैंडल्स पर प्रदर्शन का सीधा प्रसारण देखा। भाजपा प्रदर्शन का असर सोशल मीडिया पर उस वक्त देखा गया जब भाजपा द्वारा चलाए गए हैशटैग को एक्स के शीर्ष पर देखा गया।

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने बताया कि एक्स (ट्विटर) ट्रेंडिंग पर भाजपा का हैशटैग देशभर में दूसरे नंबर पर आंका गया।दोपहर 1 बजे तक 11,000 से अधिक लोगों ने एक्स पर #HimachalAgainstMafiaRaaj हैशटैग सहित कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोस्ट अपलोड की थी। इसके बाद भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोस्टिंग का क्रम जारी रहा। सुशील राठौर ने बताया कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर खनन माफिया, शराब माफिया, वन माफिया, चिट्टा माफिया सहित कांग्रेस की गारंटियों एवं विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए गए। सुशील राठौर ने यह भी बताया कि भाजपा आईटी-सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन सिंह बरागटा के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही इस प्रदर्शन को लेकर कैंपेन चलाया गया था। उन्होंने बताया कि आज भाजपा हिमाचल प्रदेश के ऑफिशियल फेसबुक पेज, एक्स और यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शन का लाइव प्रसारण चलाया गया था, जिसे देशभर के लाखों लोग दे रहे थे। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ किए गए महा-प्रदर्शन की ताकत नजर आई।

TAGGED: Shimla BJP protest
Chandrika March 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM ने HPSEDC को युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के दिए निर्देश
Next Article रेडियोलॉजिस्ट के आदेश के बाद नही किया ज्वाइन.. नही मिल पाई अल्ट्रासाउंड की सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?