मंडी/परी शर्मा: सुंदरनगर उपमंड़ल के जड़ोल स्थित राजा होटल-3 के शुभारंभ पर विशेष रूप से मायानगरी से जुड़ोल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता शहबाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कण-कण में शुद्धता बसी है और यहां बार-बार आने का मन करता है । उन्होंने कहा कि हिमाचल अपने आप एक प्राकृतिक रूप से स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर भी फिल्मी जगत बसाया जा सकता है। यहां के लोग काफी मेहनती और सच्चे पक्के है।
होटल राजा भाग 3 के शुभारंभ अवसर पर अभिनेता शहबाज खान के साथ मुख्य अतिथि के रूप में एसडीम सुंदरनगर धर्मेश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी अनुराधा रामोत्रा ने भी शिरकत की। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा फिल्मों के लिए प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और बेहतर है। इसके साथ साथ बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान और एसडीएम सुंदरनगर ने भी अपने अपने अंदाज में कई गानों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी । वही अभिनेता शहबाज खान को फिर हिमाचल आने का न्योता दिया गया। होटल राजा के मालिक राजा ठाकुर ने बताया कि होटल राजा-3 पूर्ण रूप से मासाहारी, भोजन के लिए शाकाहारी होटल से अलग बनाया गया है। जहाँ पर प्रदेश व बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक यहां पर रुकते हुए लजीज मासाहारी खाने का आनंद उठा सकते है।
