By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में पर्यटन को लेकर कारोबारी तैयार करेंगे रोडमैप, सरकार को किया जाएगा पेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में पर्यटन को लेकर कारोबारी तैयार करेंगे रोडमैप, सरकार को किया जाएगा पेश
himachal

प्रदेश में पर्यटन को लेकर कारोबारी तैयार करेंगे रोडमैप, सरकार को किया जाएगा पेश

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/19 at 12:03 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश को सबसे ज्यादा आय जिस कारोबार से हो रही हैं इस समय उस कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन कारोबार एक ऐसा कारोबार हैं जिसका हिमाचल प्रदेश के जीडीपी में 4.3 फ़ीसदी हिस्सा हैं। यह कारोबार इस समय संकट के दौर से गुजर रहा हैं, ऐसे में इस कारोबार को संकट से उबारा जा सके और प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में लाभ मिले इसके लिए अब पर्यटन कारोबारियों की ओर से एक रोडमैप तैयार कर इसे सरकार को सौंपने की तैयारी की जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक होल्डर एसोसिएशन ने प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर चिंता जाहिर की हैं। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया हैं। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेकहोल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार असंगठित हैं। इस कारोबार के असंगठित होने की वजह से पर्यटन कारोबारियों को लगातार नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबारियों को नई सरकार से नई उम्मीद हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मकता दिखाई हैं।
मोहिंदर सेठ ने कहा की वे सभी लोगों के साथ मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपेंगे। मोहिंदर सेठ ने कहा कि टूरिस्ट सीजन के दौरान जिला प्रशासन लगातार तत्काल एडवाइजरी जारी करता रहता हैं। इस एडवाइजरी की वजह से भी पर्यटन कारोबार पर असर पड़ता हैं। यही नहीं, उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से गाड़ियों के जारी किए जाने वाले आंकड़े पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन की ओर से सभी गाड़ियों की गिनती कर ली जाती है, जो वास्तविक नहीं हैं।उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों की गिनती में लोकल गाड़ियां भी शामिल होती हैं। मोहिंदर सेठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर पब्लिसिटी की आवश्यकता हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार से लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई हैं। साल 2020 और साल 2021 में पर्यटन कारोबार कोरोना की वजह से प्रभावित रहा। अब पर्यटन कारोबारी अपना क्षेत्र असंगठित होने की वजह से एक बार फिर नुकसान की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में सरकार के सामने पर्यटन कारोबारियों को राहत देने की बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को अपने पास ही रखा हैं।मुख्यमंत्री की इस विभाग में निजी दिलचस्पी भी हैं। सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को सुख-सुविधा देने की बात कही थी, ऐसे में अब पर्यटन कारोबारियों को भी नई सरकार से नई उम्मीदें हैं।
TAGGED: Businessmen, Government, roadmap, Shimla, Tourism
admin January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बर्फबारी के अलर्ट के बाद तैयारियों में जुटा प्रशासन, विभागों को सर्तक रहने के निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य हुआ तेज, 40 करोड़ जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?