चिंतपूर्णी:विकास शर्मा (TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को पहले नवरात्रि के दिन भारी संख्या में भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना की.वहीं एसडीएम विवेक महाजन ने भी मां के दरबार में हाजिरी भरी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि नवरात्रों में भारी भीड़ के लिए प्रबंध किए गए हैं.मंदिर क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटा गया है और चारों सेक्टरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं.इसके अलावा बिना दर्शन पर्ची किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. उन्होंने भक्तों से लाइन में लगकर दर्शन करने और सुरक्षा कर्मियों से सहयोग की अपील की।
