मंजूर पठान,चंबा(TSN): प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी जमा पूंजी से 51 लाख रुपये आपदा कोष में जमा करवा कर एक नई मिसाल कायम की हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जन्द्रीघाट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की प्रदेश के हर व्यक्ति ने आपदा के दौरान अपना अपना योगदान दिया हैं।उन्होंने कहा की केंद्र सरकार इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें ताकि जितना नुकसान हिमाचल प्रदेश में हुआ है उसकी भरपाई करवाई जा सके । हिमाचल प्रदेश में 12 हजार करोड़ से अधिक नुकसान आपदा के चलते हुआ हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में हर व्यक्ति ने योगदान दिया हैं।
