संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में दाख़िल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया हैं। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर हैं।
डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं। वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं। ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे।
