संजु चौधरी,शिमला(TSN): प्रदेश में बीते दिनों आई आपदा के दौरान नदियों में खनन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था। इसके बाद क्रशर चलने पर भी रोक लगा दी गई, मगर अब प्रदेश सरकार एक बार फिर राज्य में क्रशर चलाने की अनुमति दे सकती हैं और आने वाले 1 से 2 दिनों में इसका फैसला हो सकता हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि मामले को लेकर बनाई गई सब कमेटी ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं। मुख्यमंत्री एक से दो दिनों में इस पर फैसला भी ले लेंगे।
उद्योग मंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान नदियों के आसपास भयंकर नुकसान हुआ और कुछ लोगों का मानना था कि आपदा के लिए खनन भी जिम्मेवार हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार ने फैसला लेते हुए खनन पर निगरानी रखते हुए क्रशर बंद करने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार ने सब कमेटी का गठन भी किया था,जिसने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रशर बंद होने से प्रदेश में निर्माण कार्यों को नुकसान पहुंच रहा हैं। इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी आग्रह किया था कि सड़कों के निर्माण के लिए रोड़ी की कमी आ रही है ऐसे में क्रशर खोलने की जरूरत हैं।
हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने वाली केंद्र सरकार की सूचना में विरोधाभास
हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का फैसला हिमाचल प्रदेश में लागू करने को लेकर हाटी समुदाय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया हैं। अब इसको लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार से आई अधिसूचना में विरोधाभास है जिसके चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र से इन अधिसूचनाओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से अभी तक स्पष्टीकरण नहीं आया है जैसे ही केंद्र अधिसूचनाओं को लेकर स्पष्टीकरण देगा। प्रदेश में ट्रांस गिरी पर इलाके के हाटी समुदाय को ST दर्ज देने के फैसले को प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
अपनी दुकान चलाने के लिए सरकार के विरोध में बोल रही भाजपा
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी दुकान चलाने के लिए सरकार के विरोध में बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी इतने समय में बल्क ड्रग पार्क का काम तेजी से आगे बढ़ाया हैं। दूसरे विकास के काम भी तेजी से सरकार कर रही है लेकिन भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है लिहाजा सरकार का विरोध कर रहे हैं। दरअसल नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रदेश सरकार राज्य में विकास के कार्य नहीं कर रही हैं जिस पर जवाब अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ओर से दिया गया हैं।
