शिमला,25 फरवरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रयागराज महाकुुंभ में अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि व प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।सीएम के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर,राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति,आस्था और विश्वास को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व में विशिष्ट स्थान रखती है और इतिहास के पन्नों में यह बात प्रमाणित है।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
