हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी रंजीत राणा ने एक सादे कार्यक्रम के साथ आज सुजानपुर में अपना नामांकन दाखिल किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर और प्रत्याशी रंजीत राणा का परिवार उपस्थित रहा।
इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि आज रणजीत राणा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकण भरा है और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्यासी रणजीत राणा ने कहा कि आज उन्होेने सुुजानपुर से नामांकण भरा है।उन्होंने कहा कि उनके सिर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खु के दोनो हाथ हैं,मुख्यमत्री के आर्शीवाद से सुजानपुर का चुनाव वे जीतेंगे।इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा की माता ने भी उन्हे आर्शीवाद दिया।
