हमीरपुर (एकता): हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर सुक्खू का मुकाबला बीजेपी के विजय अग्निहोत्री से था।
सीएम पद के दावेदार हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू
सुखविदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। पार्टी में प्रचार समिति का प्रभार उन्हीं के हाथों में है। वह सीएम के दावेदार भी माने जा रहे हैं, दिल्ली में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से वह मुलाकात कर चुके हैं।
