By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे को लेकर कांग्रेस उत्साहित, पूरी की जा रही तैयारियां, विशेष बैठक का भी हुआ आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे को लेकर कांग्रेस उत्साहित, पूरी की जा रही तैयारियां, विशेष बैठक का भी हुआ आयोजन
himachalpolitical

मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे को लेकर कांग्रेस उत्साहित, पूरी की जा रही तैयारियां, विशेष बैठक का भी हुआ आयोजन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/22 at 2:51 PM
Share
अरविंदर सिंह, हमीरपुर(TSN): हमीरपुर ज़िला मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का  आयोजन बुधवार को किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं चेयरमैन कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित हमीरपुर दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बाद पहली बार हमीरपुर जिला पहुंच रहे हैं जिसकी तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला में आपदा से प्रभावित लगभग 1800 परिवारों को राहत राशि भी वितरित करेंगे जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी सभी आपदा प्रभावित परिवारों के घर जाकर उन्हें आमंत्रित करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन आज करेगी ।
बैठक के दौरान विधायक इंद्रजीत लखनपाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और इसका प्रचार करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं और इस आपदा की घड़ी में प्रदेश को दूसरा घर कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपदा प्रभावितों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जाने वाले 8000 घरों की बात करते हैं वह केवल एक छलावा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल डेढ़ लाख रुपया देने का प्रावधान हैं जबकि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने घर बनाने के लिए 7 लाख रुपए के बजट की बात की हैं।
TAGGED: CM, completed, congress, excited, hamirpur, meeting, Preparations, special, visit
admin November 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आईआईटी लचोड़ी ओर कोटि में स्टॉफ की कमी बन रही परेशानी,छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
Next Article भाजपा प्रवक्ता बोले…प्रदेश की कांग्रेस सरकार से कांग्रेस का ही कार्यकर्ता असंतुष्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?