By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के हिमाचल दौरे का जताया विरोध, दौरे को लेकर कही ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के हिमाचल दौरे का जताया विरोध, दौरे को लेकर कही ये बात
himachalpolitical

कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के हिमाचल दौरे का जताया विरोध, दौरे को लेकर कही ये बात

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/05 at 10:57 AM
Share

संजु चौधरी, शिमला(TSN): शुक्रवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल आ रहे हैं। हाल ही में तीन राज्यों की प्रचंड जीत के बाद पहली बार नड्डा हिमाचल आ रहे हैं ऐसे में जश्न के साथ लोकसभा चुनावों में चारों सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। जे.पी नड्डा के हिमाचल दौरे पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है।

कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि एक साल पहले बीजेपी को जनता ने सत्ता से बाहर किया। केंद्र सरकार कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश से भेदभाव कर रही है। कर्ज लेने की सीमा को घटाया गया है। वाटर सेस पर भी केंद्र ने पॉवर कंपनियों को हिदायत दी की वाटर सेस न दे और कोर्ट का दरवाजा खटखटाए। जबकि बीजेपी शासित दूसरे राज्यों में वाटर सेस लिया जा रहा है। ओपीएस लागू होने के बाद 1750 करोड़ की ग्रांट जो एनपीएस के समय हर वर्ष मिलती थी उसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा की जेपी नड्डा के हिमाचल के होने के बावजूद आपदा में जो मदद हिमाचल को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। उन्होंने कहा कि नड्डा अब हिमाचल वोट लेने के लिए आ रहे हैं। अब वह स्वयं को हिमाचल का बेटा बताएंगे। उन्होंने सवाल किया है कि आपदा के समय हिमाचल का बेटा कहां था? उन्होंने कहा की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच और साथ लगती सड़कों को दुरस्त करने के लिए पांच सौ करोड़ की घोषणा की थी आज तक पांच रुपए तक नहीं मिले हैं। केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर चुनावो में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में हुए कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे अपेक्षा के प्रतिकूल रहे हैं। बीजेपी का विश्वास लोकतंत्र और न्यायपालिका में नहीं हैं। बीजेपी की कार्यप्रणाली आम जनता के विरुद्ध है।

TAGGED: BJP, congress, himachal, J.P Nadda, National President, Opposition, Shimla, visit
Chandrika January 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, भरे जाएंगे ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पद
Next Article हमीरपुर ज़िला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्र किसानों में से 80 फीसदी किसानों की हुई ई-केवाईसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?