मंजूर पठान,चंबा(TSN):लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दिल्ली में बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे ने इसके बारे में चर्चा की हैं।
बैठक में हिमाचल सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर भी चर्चा हुई और हिमाचल सरकार की ओर से दी गई सभी गारंटियों को पूरा कर करने के लिए भी कहा गया है। यह बात डलहौजी से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी ने मंगलवार को चंबा स्थित अपने निवास स्थान जन्द्रीघाट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावों को लेकर हिमाचल की चारों सीटों पर पार्टी बेहतरीन और जीतने वाले प्रत्याशी देगी ताकि चारों सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। उन्होंने कहा की जो गारंटिया बची है इनपर काम हो रहा है और जल्द इसकी सुविधा प्रदेश की जनता को मिलेगी। उन्होंने कहा की आपदा में सरकार ने बेहतरीन कार्य किया हैं।
