By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ शिमला में गरजी कांग्रेस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ शिमला में गरजी कांग्रेस
himachalpolitical

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ शिमला में गरजी कांग्रेस

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/07/22 at 6:00 AM
Share

शिमला: जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ ही कांग्रेस ने वीरवार को शिमला में ईडी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। सरकार के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने के लिए संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी की पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह सब केंद्र सरकार करवा रही है। भाजपा यह न भूले कि सत्ता किसी के पास स्थायी तौर पर नहीं रहती। सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता के साथ भाजपा जमकर खिलवाड़ कर रही है। विपक्ष के जिन नेताओं से भाजपा को चुनौती मिल रही है, उन्हीं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है। कांग्रेस ना अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के सामने झुकी, ना भाजपा सरकार की तानाशाही के सामने झुकेगी। ईडी अब प्रवर्तन निदेशालय न रहकर बदनाम निदेशालय बन गया है। इसकी बिल्कुल विश्ववसनीयता नहीं रह गई है। भाजपा नेता ईडी को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ईडी और आयकर विभाग विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग मोदी सरकार में ही शुरू हुआ। इससे पहले कांग्रेस दस साल सत्ता में रही, लेकिन कभी इस तरह के कदम नहीं उठाए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने भी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं किया। केंद्र में इतनी कमजोर सरकार चल रही है कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस के खिलाफ आये दिन षड्यंत्र रचती रहती है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भविष्य में भी भाजपा सरकार की हर दमनकारी नीति का विरोध किया जाएगा।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवाओं के लिए रोजगार का अवसर,23 जुलाई को आईआईटी ऊना में होंगें साक्षात्कार
Next Article 22 जुलाई को ऊना जिला में 58 केंद्रों पर लगाई जाएगी प्रीकोशनरी डोज,18 से 59 वर्ष के व्यक्ति करवा सकते है टीकाकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?