By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल समन्वयक नियुक्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल समन्वयक नियुक्त
himachalpolitical

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल समन्वयक नियुक्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/24 at 5:18 PM
Share

शिमला,24 सितम्बर(TSN)-कांग्रेस आला कमान ने एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर व हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू विधानसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया गया है। अनिल गोयल जम्मू और कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष,जम्मू और कश्मीर प्रभारी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस और जम्मू और कश्मीर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करेंगे।

कांग्रेस आला कमान ने उम्मीद जताई है कि अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर और ईमानदारी से कम करने की अपनी शैली से अनिल गोयल अखिल भारतीय किसान कांग्रेस को पुनर्जीवित करने और इसे और अधिक जीवंत बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे,जिसका उद्देश्य कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सुखपाल सिंह खैरा के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ कांग्रेस के आदर्शों को बढ़ावा देंगे।अनिल गोयल ने खुद को मिली इस ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन देते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।अनिल गोयल ने कहा कि हरियाणा की कालका और जम्मू कश्मीर की जम्मू सीट के साथ साथ दोनों राज्यों में कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल कर सत्तासीन होगी ।

इससे पहले भी अनिल गोयल 6 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी और दिल्ली एमसीडी चुनावों में ऑब्जर्वर की एहम जिम्मेवारी संभाल चुके हैं। हिमाचल कांग्रेस में भी एनएसयूआई यूथ कांग्रेस कांग्रेस सेवा दल किसान कांग्रेस सेल जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस में वीरभद्र सिंह,विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर,प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के साथ अटैच रह कर अहम पदों पर काम कर चुके है हिमाचल में पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी रहे गोयल हिमाचल में भी पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभा चुके हैं।गोयल ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल और मलिकार्जुन खड़के, अखिलेश शुक्ला और अल्का लांबा का आभार व्यक्त किया है। कहा की जल्द ही वह कालका और उसके बाद जम्मू के लिए रवाना होंगे और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे।

TAGGED: Shimla Congress spokesperson Anil Goyal
Chandrika September 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास..सामान्य से अधिक चल रहे तापमान
Next Article कंगना के बयानों की अब कोई कद्र नहीं, न दिखाए कोई इनपर गंभीरता-कौल सिंह ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?