संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई हैं। इस बारिश के चलते हैं प्रदेश सरकार को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है जिसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से भी से सांझा की हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस आपदा की वजह से प्रदेश की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे और सड़कों का एक बार निरीक्षण करें। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने आग्रह को स्वीकारते हुए 1 अगस्त को बाढ़ प्रभावित इलाके का विस्तृत दौरा करने का आश्वासन दिया हैं। इसके लिए 31 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय में रिव्यू बैठक बुलाई गई हैं। बैठक में एनएचएआई के अधिकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ब्रीफ करेंगे। मुख्यमंत्री भी परिवहन मंत्री के दौरे के दौरान साथ जाएंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर कार्य किया है और उन से हिमाचल के लिए आर्थिक मदद की वह उम्मीद करते हैं।
