मंडी : धर्मवीर -अगर आप देवभूमि हिमाचल की स्मृद्ध संस्कृति और यहां के संस्कारों की सही और सटीक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप www.thesamskara.in वैसाईट पर जाकर यह जानकारी हासिल कर पाएंगे। चार संस्थाओं के मिलकर सम्सकरा के नाम से वैबसाईट को लांच किया है। वैबसाईट की लांचिंग सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने की। उन्होंने सम्सकरा की पूरी टीम को इसके लिए बधाई दी।
सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने वैबसाईट को किया लांच
राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि सम्सकरा का मतलब संस्कार होता है और यह संस्कार हर व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सम्सकरा के नाम से अभी तक मंडी और पांगी में दो कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें यहां की संस्कृति और संस्कारों के बारे में बताने का प्रयास किया गया है। भविष्य में यह कार्यक्रम और स्थानों पर भी किए जाएंगे। सम्सकरा के संस्थापक निखिल आहलुवालिया ने बताया कि सम्सकरा के निर्माण में स्माईल संस्था की पूरी टीम, हिमाचल देव सेना के संस्थापक मनीष भगत, पैरा क्रिकेट एसोसिएशन से संदीप चौहान और सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने अपना पूरा योगदान दिया है। इसके माध्यम से देवभूमि की स्मृद्ध संस्कृति और संस्कारों के बारे में सही और स्टीक जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत सी वैबसाईटों पर हिमाचल के संस्कारों को लेकर गलत जानकारियां दी गई हैं जिन्हें भी सुधार कर यहां सही ढंग से पेश करने का प्रयास किया गया है।
