By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चैत्र नवरात्र पर शिमला के काली बाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चैत्र नवरात्र पर शिमला के काली बाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
himachalReligion

चैत्र नवरात्र पर शिमला के काली बाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/04/09 at 3:32 PM
Share

शिमला:कमल भारद्वाज(TSN)-चैत्र नवरात्रि के साथ आज हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में आज नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में प्रथम दिवस माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। हर वर्ष नवरात्रों में दूर-दूर से लोग कालीबाड़ी मंदिर शिमला आते हैं।

मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि मंदिर में नौ दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। प्रथम दिवस आज शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर से श्रद्धालु नवरात्रों में कालीबाड़ी शिमला आते हैं।लोगों की माता में विशेष आस्था है। सच्चे मन से जो माता की पूजा अर्चना करता है,माता उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। कालीबाड़ी मंदिर शिमला का ऐतिहासिक मंदिर है। अंग्रेजों के समय में मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया गया,लेकिन सफल नहीं हो सके। आज के समय में हिंदू लोग अपनी रीति रिवाज और संस्कृति भूल रहे हैं जो की सही नहीं है जबकि विदेशी लोग हिंदू परंपरा को अपना रहे हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की मंगल कामना की प्रार्थना माता रानी से की।वहीं मंदिर में आए श्रद्धालुओं का कहना है कि आज से हिंदू धर्म में नववर्ष शुरू होता है तो लोगों को भी अंग्रेजी रिवायत छोड़ कर आज से ही हिंदू नववर्ष मनाना चाहिए। वहीं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक विपिन परमार ने भी काली बाड़ी मंदिर में पहुंच शीश नवाया और सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।

TAGGED: Shimla kalibadi temple
Chandrika April 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजयुमो नेता ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार .. बोले पड़ोसियों को दिया जाता है निमंत्रण, जयराम तो आयोजकों में थे
Next Article मंडी के साइक्लिस्ट जसप्रीत पाल को चुनाव विभाग ने बनाया स्टेट इलेक्शन आइकॉन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?