राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): प्रदेश में क्रिप्टो करंसी मामले में एसआईटी अब मुख्य आरो+पी तक पहुंच चुकी हैं। मामले में मुख्य आरो+पी सुभाष जो कि विदेश में छिपा है, उसे भारत लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। वहीं इस मामले में एसआईटी की ओर से 3 लोगों के खिलाफ एक चार्जशीट कोर्ट में दायर की जा चुकी है, जबकि दूसरी चार्जशीट जल्द दायर करने की तैयारी चल रही है।
एसआईटी प्रमुख का दावा है कि जल्द मुख्य आ+रोपी को वापिस लाने में कामयाबी मिलेगी। मुख्य आरो+पी विदेश में कहां है, इसकी जानकारी हासिल करने बाद कोर्ट से वारंट लेने का कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ मुख्य आ+रोपी को विदेश से भारत लाने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। जल्द ही प्रदेश पुलिस आ+रोपी को वापिस लाने में कामयाब होगी।
बता दें कि क्रिप्टो करंसी मामले में सितंबर माह के अंत में पहला केस रजिस्टर हुआ था और एसआईटी का गठन किया गया था और जांच शुरू हुई थी। इस मामले में अभी तक 19 लोगों की गिर+फ्तारी हो चुकी है, जो कि न्यायिक हिरासत में हैं।
सीज/फ्रीज की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी
क्रिप्टो करंसी मामले में बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपोजिट स्कीम एक्ट लगाया गया है। एक्ट के तहत इस क्राइम में आरोपि+यों ने जो प्रॉपर्टी बनाई थी, उसको सीज और फ्रीज करने का प्रावधान है। जिसके तहत अब तक आरोपि+यों की चल व अचल संपत्ति को मिलाकर कुल 20 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज व फ्रीज की गई है।
कोर्ट से वारंट मिलने के बाद प्रोसेस शुरू : दुलर
एसआईटी प्रमुख एवं डीआईजी नार्थन रेंज अभिषेक दुलर ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी मामले के मुख्य आ+रोपी को विदेश से वापिस लाने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। कोर्ट से वारंट मिल चुका है, अब इस दिशा में आगामी प्रक्रिया शुरू की गई है। इस मामले में बैनिंग आफ अनरेगुलेटेड डिपोजिट स्कीम एक्ट के तहत आरो+पियों की 20 करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी सीज व फ्रीज की गई है।
