मंडी : धर्मवीर (TSN)- डांस अटैक 4 का वार का सेमी फाइनल मंडी शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में आज संपन्न हुआ। सेमी फाइनल में प्रदेश भर से सिलेक्ट हुए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।
नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा डांस कंपीटिशन है डांस अटैक 4 का वार
बता दें कि मोनिका एंटरप्राइसिस द्वारा आयोजित करवाया जा रहा यह डांस कंपीटिशन नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा डांस कंपीटिशन है। पूरे प्रदेश में इसके ऑडिशन करवाए गए थे जिसमें 300 लोग सिलेक्ट हुए थे। आज इसका सेमी फाइनल मंडी में हुआ जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतिभागियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। इस दौरान समाजसेवी एवं सर्राफा कारोबारी राजा सिंह मल्होत्रा, राजेश कपूर, बब्बू पंसारी, राजेश सचदेवा, तुषार वालिया और लक्की वालिया ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। राजा सिंह मल्होत्रा ने बढ़िया आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वे जनवरी 2024 में एक प्रॉडक्शन हाउस को शुरू करने जा रहे हैं जिसका कार्य प्रदेश के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मुहैया करवाना होगा। इसमें हर तरह के टैलेंट को मंच मुहैया करवाया जाएगा।
