राकेश, ऊना: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी बेंगलुरु में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही हैं। इस अधिवेशन का नाम बेहतर भारत की बुनियाद रखा गया हैं। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में देशभर के तमाम कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर वहां पर चर्चा की जाएगी और आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी ताकि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत हो सके।
कांग्रेस युवा नेता अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित तमाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल इस अधिवेशन में शामिल होंगे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 10 ,11, 12 जुलाई को होगा। इसका मुख्य मकसद केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को अवगत कराना और आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाना हैं।
