विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): शारदीय नवरात्रे के छठे दिन शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यंहा मंदिर में माथा टेकने से पहले उन्होंने ऑनलाइन ग्यारह सौ रुपए वाला सुगम दर्शन पास बनवाया जिसके बाद ई व्हीकल में बैठकर वह चिंतपूर्णी मंदिर की लिफ्ट तक पहुंचे, जंहा एस डी एम अंब, मंदिर अधिकारी और पुजारियों ने उनका स्वागत किया।
चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री ने मंदिर के विधिवत पूजा अर्चना की ओर मंदिर हवन कुंड में हवन भी डाला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को एस डी एम अंब विवेक महाजन व मंदिर स्टाफ़ ने माता रानी की फोटो भी भेंट स्वरूप प्रदान की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रदालुओं को यहां बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए सरकार सभी मंदिरों को भव्य व सुंदर बनाने का प्रयास कर रही है और चिंतपूर्णी मंदिर में बड़े मंदिरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस मौके पर एस डी एम अंब विवेक महाजन,डी एस पी अंब वसुधा सूद,मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल,ए. सी. एफ कुलदीप कुमार,पूर्व प्रधान तिलक राज कालिया,विक्रांत सूद,रोहित कालिया मौजूद रहे।
