राकेश, ऊना: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और सरकार में उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने गृह क्षेत्र हरौली पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री अब हरोली विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतर चुके हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां विकास कार्यों का निरीक्षण किया तो वहीं आवश्यक दिशानिर्देश भी मौके पर अधिकारियों को जारी किए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा के तहत खड़ गांव में बने कॉलेज की बिल्डिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अधूरे पड़े कार्य को जल्द निपटाए जाने के निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा की यह कॉलेज जहां के इलाके के लिए एक बड़ी मांग थी। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए ऊना जाना पड़ता था, इसलिए जहां पर कॉलेज स्वीकृत किया गया और उसकी बिल्डिंग अब बनकर तैयार हो गई हैं। उन्होंने यहां पर जल्द ही क्लास से शुरू किए जाने की बात भी कही। मुकेश अग्निहोत्री ने सरकारी स्कूल हरोली में भी शिरकत की और वहां स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल स्टाफ के साथ बातचीत की।
