By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लगभग 100 साल बाद शिवरात्रि में भाग लेंगे देव खुड्डी जहल..8 मार्च को सुबह पहुंचेंगे मंडी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लगभग 100 साल बाद शिवरात्रि में भाग लेंगे देव खुड्डी जहल..8 मार्च को सुबह पहुंचेंगे मंडी
himachalReligion

लगभग 100 साल बाद शिवरात्रि में भाग लेंगे देव खुड्डी जहल..8 मार्च को सुबह पहुंचेंगे मंडी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/04 at 11:19 AM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-मंडी और कुल्लू जिलों की सीमाओं पर जिला कुल्लू की आनी तहसील के तहत आने वाले देहुरी गांव स्थित देवता खुड्डी जहल अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए 100 वर्षों बाद आने जा रहे हैं। रविवार को देवता का रथ देवलुओं और कारदारों संग मंडी के लिए रवाना हो गया है।देवता जंजैहली,बगस्याड,गोहर और घासणू होते हुए 8 मार्च की सुबह मंडी पहुंचेंगे। देवता के पुजारी रूप लाल ने बताया कि रियासतकाल में देवताशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने आते थे।लेकिन बाद में जब जिलों का गठन हुआ तो उनका गांव कुल्लू जिला में शामिल हो गया और फिर देवता का मंडी की तरफ आना बंद हो गया। राजपरिवार का देवता के साथ गहरा लगाव है।

राजपरिवार द्वारा दिया गया ढाई किलो सोने का छत्र, वाद्ययंत्र और चादरें आज भी देवता के पास मौजूद हैं। पुजारी ने स्पष्ट किया कि उन्हें शिवरात्रि महोत्सव का कोई अधिकारिक निमंत्रण नहीं है लेकिन देवता की तरफ से बीते तीन वर्षों से लगातार महोत्सव में जाने का आदेश प्राप्त हो रहा है। गत वर्ष जिला प्रशासन से इस संदर्भ में काफी पत्राचार किया गया लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए इस बार देवता के आदेश पर उन्हें मंडी लाया जा रहा है। प्रशासन से बैठने और रहने आदि का बंदोबस्त करने का निवेदन किया गया है। देवता का रथ मंडी शहर की परिक्रमा करेगा और अपने पुराने स्थानों की तलाश और पहचान भी करेगा क्योंकि यहां पहले से ही देवता के बैठने के स्थान मौजूद हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि देवता अंतिम बार कब शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने आए थे लेकिन इतना तय है कि इन्हें महोत्सव में आए हुए लगभग 100 वर्षों का समय हो ही गया है।

देवता का करेंगे स्वागत, लेकिन खुद करनी होगी रहने और बैठने की व्यवस्था

वहीं, सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि देवता बीना निमंत्रण के आ रहे हैं। इसलिए उनके बैठने और ठहरने की व्यवस्था उन्हें स्वयं ही करनी होगी। देवता पूजनीय हैं इसलिए उनका मंडी पहुंचने पर स्वागत और आदर सतकार किया जाएगा।

TAGGED: Mandi Dev Khuddi Jahal will participate in Shivratri
Chandrika March 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BSF में देश की पहली महिला स्नाइपर बनी मंडी की सुमन कुमारी
Next Article डॉक्टरों की पैन डाउन स्ट्राइक जारी…मरीजों ने भी दिया साथ,7 मार्च को रहेंगे सामुहिक अवकाश पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?