विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु काफी संख्या में माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे ही दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। इस दौरान श्रद्धालु दर्शन पर्ची लेकर मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए लाइनों में खड़े रहे,हालांकि भीड़ कोई ज्यादा नहीं रही जिसके कारण श्रद्धालुओं को आधे से 1 घंटे में माता रानी के दर्शन होते रहे।
बता दें कि चैत्र नवरात्रों को देखते हुए बुधवार से मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिसमें रात्रि को सफाई के लिए माता के भोग के समय मंदिर बंद रहेगा। मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 4 बजे तकअधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए तीनों दर्शन पर्ची काउंटर से दर्शन पर्ची ली हैं। वहीं चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी गगन कालिया ने भी श्रद्धालुओं को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की बधाई दी।
