Rahul Chawla,Dharamshala(TSN)-कल से धर्मशाला का मशहूर धूममुशाह मेला दाड़ी के मेला ग्राउंड में शुरू होने जा रहा है, मेले में जहां व्यापारिक गतिविधियां होंगे वहीं हर साल की मानिद क्लचर नाइट्स समेत छींज़ मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा,क्योंकि धूम्मुशाह का मेला इस क्षेत्र का बेहद परम्परागत व्यावसायिक और ऐतिहासिक मेला है इसलिए स्थानीय प्रशासन को इस मेले को लेकर पहले से ही तैयारियां मुकम्मल करनी पड़ती हैं,इसी सिलसिले में स्थानीय प्रशासन ने पूर्व में सामने आई कई तरह की खामियों,त्रुटियों और अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए इस बार कई तरह के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं.
सुरक्षा की लिहाज़ से इस बार मेला परिसर CCTV से लैस होगा, इसके अलावा 2 महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी,इतना ही नहीं सभी दुकानदारों और मैदान के कॉन्ट्रेक्टर को स्थानीय प्रशासन ने नोटिस सर्व करके सभी दुकानदारों से फूड शेफ्टी,फायर शेफ़्टी समेत प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की NOC को लाज़मी तौर पर सुनिश्चित करने की अपील की है,SDM धर्मशाला संजीव भनोट ने कहा कि मेले में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन ने एहतियातन कई तरह के कदम उठाए हैं, क्लचर नाइट्स में इस बार स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी,छींज मेले में भी उन्हीं पहलवानों को एंटरटेन किया जाएगा जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा रखी होगी और प्राथमिकता हिमाचली पहलवानों की रहेगी.
