बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-विकास कार्यों के निर्माण में लगे ठेकेदारों ने भुगतान न होने से परेशान होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।जिला ठेकेदार यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अप्रैल तक उनके बकाया भुगतानों का निपटारा नहीं किया गया,तो वे परिवारों सहित सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
15 अप्रैल तक भुगतान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे ठेकेदार
इस संबंध में यूनियन ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।यूनियन के जिला अध्यक्ष आशीष ढिल्लो ने बताया कि अक्टूबर 2023 से अब तक किसी भी कार्य का भुगतान नहीं हुआ है।उन्हें उम्मीद थी कि 31 मार्च तक राशि जारी कर दी जाएगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ।ठेकेदारों का कहना है कि वे आगे मजदूरों,हार्डवेयर सप्लायर्स और रेता-बजरी आपूर्तिकर्ताओं को भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।आशीष ढिल्लो ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी लंबित भुगतानों को जारी किया जाए,अन्यथा ठेकेदारों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
