By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यदि घर में पड़ा है गैर जरूरी सामान तो यहां पर करें दान..मंडी शहर में सेरी मंच पर ट्रिपल आर केंद्र का शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यदि घर में पड़ा है गैर जरूरी सामान तो यहां पर करें दान..मंडी शहर में सेरी मंच पर ट्रिपल आर केंद्र का शुभारंभ
himachalNews

यदि घर में पड़ा है गैर जरूरी सामान तो यहां पर करें दान..मंडी शहर में सेरी मंच पर ट्रिपल आर केंद्र का शुभारंभ

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/20 at 5:06 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – शनिवार को 5 जून तक चलने वाले मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत ट्रिपल आर यानि रिसाइकल, रिड्यूस, रीयूज केंद्र का मंडी शहर में किया गया। इसके केंद्र का उद्घाटन नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट ने किया। इस मौके पर उन्होंने शहरवासियों से पुरानी चीजें इस केंद्र पर देने की अपील की।

नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट ने किया केंद्र का उद्घाटन

वीरेंद्र भट ने बताया कि मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के अंतर्गत नगर निगम मंडी द्वारा ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक स्टॉल लगाया गया है। जिसमें लोग अपने घर का अनुपयोगी सामान जैसे किताबें खिलौने और वस्त्र दे सकते हैं। नगर निगम मंडी के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि यह स्टॉल ऐतिहासिक सेरी मंच पर 20 मई से 5 जून तक रहेगा। जिसमें लोग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक निगम के कर्मचारियों के पास सामान जमा करवा सकते हैं। बाद में इकठ्ठा हुआ सारा सामान नगर निगम मंडी द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया हैं जो भी वस्त्र या अन्य सामान लोग जमा करवाएंगे वह अच्छी क्वालिटी में होना चाहिए। उन्होंने कहा जरूरतमंद लोग निगम कार्यालय में संपर्क कर अपनी जरूरत की चीजें ले जा सकते हैं।

बता दें कि पूरे भारतवर्ष के शहरी निकायों में मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ट्रिपल आर यानि रिसाइकल, रिड्यूस, रीयूज केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों में शहरवासी अपना अनुपयोगी सामान जमा करवा सकते हैं। जिसके बाद शहरी निकाय द्वारा यह सामान जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।

TAGGED: Mandi muncipal corporation
Chandrika May 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कॉमर्स संकाय में प्रदेश भर में मेरिट लिस्ट में बी.टी.सी नूरपुर स्कूल की छात्रा रिया ने झटका दसवां स्थान
Next Article बीजेपी कार्यसमिति की बैठक संपन्न, मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर चलेगा महाजनसंपर्क अभियान, बनी योजना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?