राहुल चावला ,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के सबसे व्यस्त कांगड़ा एयरपोर्ट पर इन दिनों पर्यटकों की आमद ज्यादा बढ़ गई है पर्यटकों की आमद बढ़ने के चलते हैं अब यहां फ्लाइट्स के संचालन के समय को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सनसेट तक स फ्लाइट्स का संचालन कांगड़ा एयरपोर्ट पर हो सके इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए विभिन्न एयरलाइंस से बातचीत के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
वर्तमान में कांगड़ा एयरपोर्ट पर दोपहर 2 बजे तक ही फ्लाइटस का संचालन हो रहा है, ऐसे में सुरक्षा के लिए एक शिफ्ट में 98 पुलिस जवानों की तैनाती की गई हैं। यदि आगामी समय में एयरपोर्ट प्रशासन के प्रयास रंग लाते हैं और सुबह से शाम तक फ्लाइटस का संचालन शुरू होता है तो दूसरी शिफ्ट के लिए भी 98 के करीब जवानों की जरूरत पड़ेगी।
एयरपोर्ट प्रशासन की मानें तो विभिन्न होटल एसोसिएशनों, आम जनता और प्रशासन की ओर से भी इस मुद्दे को एयरपोर्ट प्रशासन के समक्ष उठाया गया था, जिसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
टूरिस्ट सीजन और जिला के लिए गेटवे है एयरपोर्ट
एयरपोर्ट प्रशासन की मानें तो टूरिस्ट सीजन और जिला के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट गेटवे हैं। रेलवे कनेक्टिविटी प्रॉपर न होने के चलते पर्यटक हवाई सेवा को तरजीह दे रहे हैं। वर्तमान की बात करें तो उम्मीद से ज्यादा पर्यटक, एयरपोर्ट पर संचालित की जा रही 10 फ्लाइटस के माध्यम से कांगड़ा घाटी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद के बीच एयरपोर्ट पर 60 अतिरिक्त कुर्सियां लगाने की प्रक्रिया भी चल रही हैं।
एयरपोर्ट स्टाफ सहित सुरक्षा को चाहिए होंगे अतिरिक्त जवान
सुबह से शाम तक कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का संचालन होने से एयरपोर्ट पर अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत होगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवानों की भी तैनाती करनी होगी। हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ की व्यवस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से की जाएगी, जबकि सुरक्षा हेतू पुलिस जवानों की तैनाती का मुद्दा प्रदेश पुलिस के समक्ष उठाया गया हैं।
सायं कालीन विमान सेवा शुरू करने को लेकर एक एयरलाइन से की जा रही बातचीत
कांगड़ा एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दिल्ली व अन्य स्थानों से सायं कालीन विमान सेवा शुरू करने को लेकर एक एयरलाइन से बातचीत की जा रही हैं। हो सकता है कुछ दिनों में यह सेवा शुरू हो जाए। एयरपोर्ट सुरक्षा हेतू एक शिफ्ट में 98 जवानों की तैनाती है, जबकि सायंकाल तक हवाई सेवा शुरू होने से इतनी ही संख्या में अतिरिक्त जवानों की जरूरत होगी। इस मामले को प्रदेश पुलिस के समक्ष उठाया गया हैं।
