चिंतपूर्णी,27 मार्च(TSN)-शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में 30 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को लिफ्ट से मंदिर जाने के लिए सुगम दर्शन पास की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी.यह सुगम दर्शन पास मंदिर न्यास की बाबा श्री में दास सदन की बिल्डिंग पहले की तरह बनाई जाएंगे. इन नवरात्रों में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास सिस्टम से मंदिर दर्शनों के लिए प्रति व्यक्ति 500रूपए खर्च करने होंगे इसके अलावा बुजुर्ग और अपंग श्रद्धालुओं को 100रूपए पास बनाने के लिए देने होंगे.
एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने बताया कि आम दिनों में प्रति व्यक्ति श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन पास ₹300 का बनाया जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से भीड़ वाले दिन और नवरात्रों के दौरान सुगम दर्शन सिस्टम से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का सुगम दर्शन पास प्रति व्यक्ति 500रूपए बनाया जाएगा.एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान सुगम दर्शन पास प्रणाली से लाइन व्यवस्था पर कोई प्रभाव न पड़े इसका भी ध्यान रखा जाएगा जिस कारण बीच-बीच में सुगम दर्शन पास सिस्टम को भीड़ को देखते हुए बंद भी किया जा सकता है.
