मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह द्वारा पिछले कल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं से कर्मचारी गदगद हैं और इसे दशहरे व दीपावली का तोहफा माना जा रहा है।शनिवार को मंडी से जारी एक बयान में हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सभी कर्मचारियों की ओर से प्रदेश के सीएम का आभार जताया है।
वहीं सीएम की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए बताया कि कर्मचारी डीए,मेडिकल बिल व अन्य प्रकार के भत्तों की आस लगाए बैठे थे जो अब पूरी हो रही है।प्रदीप ने बताया कि यह घोषणा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए दीपावली के तोहफे जैसा है जहां पर अक्टूबर महीने की 28 तारीख को ही कर्मचारियों को वेतन,पेंशन,डीए का भुगतान होगा।प्रदीप ठाकुर ने बताया कि मौजूदा सरकार कर्मचारियों की हितैषी है और आने वाले समय में कर्मचारियों के अन्य मसलों का हल होने की भी संभावना है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश में जेसीसी की बैठक भी होने वाली है जिसमें भी पेंशन से छूट रहे अन्य विभागों के कर्मचारियों की बात भी सरकार के समक्ष रखी जाएगी।
