संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी जोश है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोग सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं सुबह 9:30 तक मतदान केंद्रों पर कितना फ़ीसदी मतदान हुआ इसे लेकर आंकड़े भी जारी किए जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में सुबह सुबह लोगों का आना शुरू हो गया था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मतदान प्रतिशतता के आंकडों में 9 बजे से लेकर 9.30 बजे तक इंदौरा 7 फ़ीसदी, ज्वाली में 5 फ़ीसदी, नूरपुर में 6.99 फ़ीसदी ओर फतेहपुर 4.70 फीसदी मतदान हुआ है।
