By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जन भागीदारी से ही हर घर तिरंगा अभियान को बनाया जा सकता है सफल – कृतिका कुलहरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > जन भागीदारी से ही हर घर तिरंगा अभियान को बनाया जा सकता है सफल – कृतिका कुलहरी
himachalpoliticalpolitical

जन भागीदारी से ही हर घर तिरंगा अभियान को बनाया जा सकता है सफल – कृतिका कुलहरी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/07/20 at 7:33 AM
Share

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि जन भागीदारी से ही आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उपायुक्त सोलन आज यहां 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र व्यापी अभियान-हर घर तिरंगा के संदर्भ और 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक घर, कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 13 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए गैर सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थायों के प्रतिनिधियों, महिला मण्डलों व युवक मण्डलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत ज़िला सोलन के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में 75 वर्षों का सफर दर्शाती प्रदर्शनी सहित अन्य आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में प्रदेश के विकास और प्रगति में लोगों के योगदान दर्शाने का भी सार्थक प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कसौली धनवीर सिंह ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उपमण्डलाधिकारी अर्की केशव राम, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. विकास सूद, सहायक आयुक्त संजय स्वरूप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कारगिल विजय दिवस पर मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
Next Article  प्रदेश की जयराम सरकार फोरलेन से प्रभावित लाखों किसानों की भूमि अधिग्रहण का चार गुणा मुआबजा देने में आनाकानी ब टालमटोल कर रही है: भूमि अधिग्रहण प्रभाबित मंच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?