अरविंदर सिंह,सुजानपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को मोदी और अनुराग की तरह दिन रात काम करना होगा। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं हैं। यहां केवल संगठन और भारतीय जनता पार्टी ही बड़ी हैं। यह बात राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आयोजित भाजपा मंडल के संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कही।
यहां पहुंची मुख्य अतिथि का भाजपा मंडल पदाधिकारियों तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि वह आज गर्व के साथ इस बात को प्रत्येक मंच पर बोलती हैं कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की एक कार्यकर्ता हैं। यही गर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात देश सेवा के काम में लगे हैं। भारत देश को आगे बढ़ाने में लगे हैं। उसी तरह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी राष्ट्र स्तर पर काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता को एक बूथ स्तर पर काम करके भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब के कल्याण के लिए काम करती है कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष का मोदी सरकार का कार्यकाल अब तक का स्वर्णिम कार्यकाल रहा हैं। इस कार्यकाल में देश ने निरंतर तरक्की की है और यह तरक्की आगे भी होती रहेगी। देश के हर वर्ग के लिए मोदी सरकार ने काम किया हैं। गरीब वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं हैं। मध्यवर्ग के लिए हर जरूरत की चीज उपलब्ध करवाई गई हैं। महिलाओं को और शक्तिशाली बनाने के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमें केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार जो हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हैं। उन पर हम सबको गर्व होता है कि वह एक छोटे से प्रदेश से निकलकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद को संभाले हुए हैं। वह जिस तरह से काम करते हैं उनके काम करने का करिश्माई नेतृत्व अपने आप में बेमिसाल हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ और विश्व भर के शीर्ष नेताओं के साथ किस तरह से उनकी चर्चा होती हैं इससे हमें बहुत सीख लेनी चाहिए। बिना थके बिना रुके किस तरह के काम करते हैं यह अपने आप में प्रेरणा स्त्रोत हैं। देश के हर राज्य में पहुंचकर अपने संसदीय क्षेत्र का भी उन्होंने ख्याल रखा हैं। इसी तरह हमें और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना हैं। इस मौके पर मोदी सरकार के नो वर्ष के कार्यकाल को लेकर एक बुकलेट भी जारी की गई।
