सचिन शर्मा,मनाली : मनाली के साथ लगते जगतसुख में एक विदेशी युवक ने आत्महत्या कर ली। यह विदेशी युवक अपनी महिला मित्र के साथ मनाली आया था। मृतक विदेशी नागरिक की पहचान नयकिता क्रायलॉव पुत्र क्रायलॉव बोरिस निवासी रशियन फेडरेशन मॉस्को रिजन क्रांसो गोरसक लेनिना स्ट्रीट 42330 के रूप में हुई हैं।
डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया की विदेशी व्यक्ति अपनी मित्र एलिसा लजारेवा के साथ 31 जनवरी 2023 को मनाली घूमने आया था और जगतसुख के एक होम स्टे मे रुके थे। बीते दिन किसी बात को लेकर इन दोनों में बहस हो गई थी और उसके बाद उसकी मित्र एक अन्य होटल में रह रही थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी नागरिक की महिला मित्र गोवा में 26 दिसंबर को पहुंची थी जबकि उसका दोस्त पहले से ही गोवा में मौजूद था।गोवा में कुछ दिन साथ मे रहने के बाद 31 दिसंबर को मनाली पहुंचे थे।
कल ही इस विदेशी महिला ने अलग मनाली में दूसरे होटल प्रीमियर में कमरा ले लिया था। महिला मित्र का कहना है कि उसका दोस्त डिप्रेशन से पीड़ित था, जिसे बॉर्डलाइन नाम की बीमारी कहते हैं। डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा ने बताया कि सेक्शन 174 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। विदेशी नागरिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
