चम्बा,21 अगस्त(TSN)-चम्बा जिला के जंगलों में हर गतिविधि की जानकारी एक एप्प के माध्यम से मिलेगी.इसके लिए वन विभाग द्वारा एम सटाईरिप नामक एप्प बनाई गई है.
वन कर्मियों पर भी रखी जाएगी नज़र
अब प्रतिदिन वन कर्मियों ने जंगलों में कितना कार्य किया है, पेट्रोलिंग कितनी की सब जानकारी एप्प के माध्यम से मिल जाएगी.अवैध वन तस्करी को भी रोकने में यह एप कारगार साबित होगी.अब कर्मचारी कोई बहाना नहीं बना सकते है की वो जंगलों की रखवाली कर रहे है,लेकिन इस एप्प के माध्यम से कर्मचारियों की जानकारी प्रतिदिन मिलती रहेगी ताकि जंगलों की सुरक्षा हो सके.अमूमन कई बार कर्मचारी बहाना लगात थे की वो अपनी ड्यूटी पर है,लेकिन उसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती थी.अब ऐसा नहीं होगा। यह एक एप्प पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध करवाएगी ।वहीं दूसरी ओर मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन का कहना है की हमने एक एम सटाईरिप एप्प बनाई है,जिसकी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी पूरे सर्कल में.उन्होंने कहा की वन कर्मचारियों के कार्य पर पूरी नजर प्रतिदिन इस एप्प के माध्यम से रखी जाएगी.
