By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवोदय परीक्षा के लिए ढालपुर में छात्रों को फ्री कोचिंग…शिक्षक कल्याण समिति दे रही बच्चों को ज्ञान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > नवोदय परीक्षा के लिए ढालपुर में छात्रों को फ्री कोचिंग…शिक्षक कल्याण समिति दे रही बच्चों को ज्ञान
educationhimachal

नवोदय परीक्षा के लिए ढालपुर में छात्रों को फ्री कोचिंग…शिक्षक कल्याण समिति दे रही बच्चों को ज्ञान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/09 at 11:23 AM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू में जवाहर नवोदय स्कूल में प्रवेश पाने के लिए जहां छात्र तैयारी कर रहे है। तो वही शिक्षक भवन एवं शिक्षक कल्याण समिति के द्वारा भी छात्रों को फ्री में कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि छात्र परीक्षा को उत्तीर्ण कर सके।

जिला कुल्लू के ढालपुर के शहीद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फ्री कोचिंग बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही है। जवाहर नवोदय स्कूल में प्रवेश पाना हर विद्यार्थी का सपना रहता है। लेकिन जरूरतमंद विद्यार्थी आर्थिक संकट के कारण इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इन विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति मदद कर रही है। समिति पिछले कई सालों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवा रही है। इसके बदले में समिति से जुड़े शिक्षक और सदस्य किसी प्रकार का शुल्क नहीं ले रहे हैं। शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों को कोचिंग दे रहे हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए छुट्टी वाले दिन समिति में पंजीकृत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाती है। गौरतलब है कि कोचिंग में विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए गणित, अंग्रेजी, हिंदी और मानसिक योग्यता आदि से संबंधित विषयों की तैयारी करवाई जा रही है। इस कार्य में विषय विशेषज्ञ अध्यापक निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं, जबकि समिति के सदस्य सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा जिले के स्वयंसेवी भी विद्यार्थियों को कोचिंग देने में मदद कर रहे हैं।

फ्री कोचिंग दे रहे शिक्षक रविंद्र ने बताया कि जिले की शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पिछले 5 सालों में समिति 600 से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दे चुकी है। वही, शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति में सरकारी स्कूलों के 30 अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं, जो छुट्टी वाले दिन जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं।

छात्रा तान्या का कहना है कि वह नवोदय स्कूल में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जो फ्री में कोचिंग दी जा रही है। उससे उन्हें परीक्षा पास करने में काफी मदद मिलेगी।

TAGGED: Kullu free coaching for navodaya school entrance exam
Chandrika April 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर के कोठी गांव पहुंचा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण पर लोगों को किया जागरूक
Next Article CPS सुंदर ठाकुर बोले… पेंशनर्स की समस्याओं को रखेंगे मुख्यमंत्री के समक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?