नाहन (देवेन्द्र कुमार): गणेश चतुर्थी के मौके पर ऐतिहासिक शहर नाहन में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शहर में आज नवयुवक मंडल द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के मोहल्ला गोविंदगढ़ से शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए देर शाम हिंदू आश्रम पहुंचेगी।
नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष नवयुवक मंडल द्वारा नाहन में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते 2 साल बाद भव्य रूप से इस उत्सव का आयोजन शहर में किया जा रहा है। जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि 2 सितंबर को पवित्र यमुना नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
