मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली घोरल प्रजाति में इजाफा देखने को मिला हैं जिसके चलते वन विभाग भी खुश दिखाई दे रहा हैं। चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह वन मंडल के पहाड़ों पर घोरल प्रजाति में इजाफा देखने को मिला हैं। यहां घोरल प्रजाति के एक झुंड का वीडियो भी सामने आया हैं। घोरल प्रजाति अकसर पहाड़ी इलाकों में पाई जाती हैं लेकिन पिछले काफी समय से इनकी संख्या बेहद कम देखने को मिलती थी लेकिन अचानक एक झुंड चंबा के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिला हैं जो कि अच्छी और राहत की बात हैं।
दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण के वन विभाग भी समय समय पर प्रयास करता रहता हैं,ताकि जंगली जानवरों की सुरक्षा की जा सके। इससे जंगलों की शोभा बढ़ती हैं। इसके लिए वन विभाग लोगों को भी जागरूक कर रहा हैं क्योंकि जंगली जानवरों की जितनी अधिक संख्या बढ़ेगी उससे पर्यटकों के लिए भी आकर्षण बनता हैं। यह पहला मौका है जब इस तरह का झुंड घोरल का चंबा में देखा गया हैं और मौज मस्ती करती घोरल प्रजाति का वीडियो सामने आया हैं। वन विभाग का प्रयास है की इस तरह की अन्य प्रजातियों के उत्थान के लिए प्रयास किए जाएं ताकि जंगलों में अन्य प्रजातियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सके ।
डीएफओ चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया की घोरल प्रजाति में वृद्धि हुई हैं और इसके लिए समय समय पर हम लोगों को भी जागरूक करते रहते हैं। हमारा प्रयास है की इन प्रजातियों को बचाया जा सके ताकि आने वाले समय में इनकी संख्या अधिक से अधिक हो सके इससे जंगलों की शोभा बढ़ती हैं।
