संजु चौधरी, शिमला: शिमला जिला में सेब सीजन शुरू हो गया है और सरकार ने इस बार किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था की है लेकिन 24 किलो पर सिलिंग लगाई गई हैं जिससे बागवान परेशान हैं। बागवान इसे लगातार हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओर ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द सिलिंग हटाने और यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था करने की मांग उठाई हैं।
कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो सेब किलो के हिसाब से बेचने की व्यवस्था की है यह फैसला स्वागत योग्य हैं, लेकिन जिस तरह से 24 किलो पर सिलिंग लगाई गई हैं सरकार इसे तुरंत हटाए और यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जब तक यूनिवर्सल कार्टन प्रचलन में नहीं आता तब तक यह समस्या बनी रहेगी।
कुलदीप राठौर ने कहा कि मंडियों में सेब लगातार आ रहा है जिसके चलते बागवान और आढ़ती दोनों ही परेशान हैं। सरकार को इस सीजन में उचित व्यवस्था करनी चाहिए और अगले सीजन के लिए यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य किया जाना चाहिए ।
