संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में बढ़ता नशा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा हैं। ऐसे में सरकार ने इस बढ़ते नशे से निपटने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया हैं। सरकार की ओर से इस दिशा में सख्त कदम उठाएं जाएंगे। विधानसभा में नशे के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़े शब्दों में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी और जो तस्कर पकड़े जाएंगे उनकी संपत्ति तक सरकार जब्त करेगी।
वहीं नशे को लेकर पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा की बॉर्डर एरिया में लंबे वक्त से डटे पुलिस अधिकारियों और आबकारी एवं कराधान के अफसरों के तबादले किए जाएंगे। ये अफसर सिर्फ एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर में अपने तबादले करवाते हैं, ताकि नशे के खिलाफ मुहिम को तेज किया जा सके।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुख्यमंत्री ने मुलाकात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी उनके निवास पर मिले। मुलाकात के दौरान दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यतः तीन मुद्दों पर पंजाब के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई हैं, जिसमें वाटर सेस को लेकर उन्हें पूरी स्थिति समझाई गई हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश में विद्युत परियोजना को लेकर भी चर्चा की गई हैं। शानान विद्युत प्रोजेक्ट की लीज खत्म होने का भी मामला उन्होंने उठाया हैं। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी दोनों राज्यों आपसी सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही हिमाचल के मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ पंजाब के अधिकारियों से मिलेंगे और सभी मसलों को पर बातचीत की जाएगी।
