हमीरपुर: कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने अपने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों को याद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने अपने पार्टी के साथियों सहित हमीरपुर में स्थित शहीद मृदुल शर्मा शहीदी स्मारक पर जाकर इन अमर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विपरीत भौगोलिक स्थितियों में जिस तरह भारतीय फौज ने दुश्मन पाकिस्तान को लंबी लड़ाई लड़कर कारगिल क्षेत्र में प्रस्त किया इतिहास हमेशा इसका साक्षी रहेगा।
जिलाध्यक्ष इस दिन वर्तमान सरकार की ओर से जिला हमीरपुर के सैनिकों के बलिदान को देखते हुए एक भव्य शहीद स्मारक बनाने का जो वायदा उन्होंने किया था उसे पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने भाजपा पर कारगिल विजय दिवस का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि आज विजय दिवस पर जहां देश का तिरंगा लगना चाहिए था भाजपा के नेताओं ने वहां भाजपा के झंडे लगा दिए यह उनकी छोटी सोच का परिचायक है ।
इस श्रद्धांजलि समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुरेश पटियाल , शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, सचिव जिला कांग्रेस कुलदीप राणा, महासचिव डॉ रतन डोगरा, ब्लाक महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, राजकुमार ठाकुर, बॉबी सुरजीत कुमार उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बीरबल व अन्य सदस्यों ने भाग लेकर शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को अपनी संवेदना प्रकट की ओर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
